खरगोन। जिले में प्रतिबंधित नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरु किया है। अभियान के तहत जिले में गांजे की खरीद- बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी निगरानी के चलते गोगावां और हेलापडाव पुलिस को सफलता मिली है। दोनों थानाक्षेत्रों में अलग- अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 किलो 870 ग्राम गांजा जब्त किया है।