खरगोन जिले में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि उपजेलर धर्मवीर के परिवार के तीन सदस्यों में खुद के अलावा पत्नी और माता ने भी रक्तदान कर मिसाल पेश की। शिविर में ब्लड बैंक खरगोन की टीम ने सहभागिता की।