उतरौला: रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकों में चलाया गया आकस्मिक चेकिंग अभियान
5 मार्च दोपहर 12 बज्र थाना रेहरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं बैंक के बाहर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई, सुरक्षा के दृष्टिगत बैंक कर्मियों से वार्ता की गई। बैंक में उपस्थित लोगों को साइबर फ्रॉड पर जानकारी देते हुए उससे बचाव के बारे में बताया गया, लेनदेन में सावधानी रखने को कहा गया।