धमदाहा: मौसी समेत छह लोगों पर मानव तस्करी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज, गुजरात ले जाकर जबरन शादी कराने और बेचने का आरोप
धमदाहा :- मीरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी मौसी समेत छह लोगों के विरुद्ध मानव तस्करी, धोखाधड़ी और जबरन शादी कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसे गुजरात घुमाने के बहाने ले जाकर दो लाख रुपये में बेच दिया गया तथा उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करा दी गई।