सहावर: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को सहावर थाना पुलिस ने बदायूं से किया गिरफ्तार
सहावर थाना पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम बबलू यादव पुत्र कप्तान सिंह है। आरोपी बदायूं जिले का गिल्टईया का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी पर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।