शाजापुर: शाजापुर जिले में 108 एम्बुलेंस को अब व्हाट्सएप से भी बुलाया जा सकेगा
शाजापुर। जिले में व्हाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एम्बुलेंस।108 हेल्प डेस्क प्रभारी ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल ने बताया कि,108 फोन नंबर डायल करने पर एंबुलेंस आती थी। लेकिन अब आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी 108 एंबुलेंस को बुला सकेंगे। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने एंबुलेंस सुविधा को और सरल व सहज बनाने के लिए एक वाट्सअप फोन नंबर 6269695935 निर्धारित किया।