कैराना: राजस्थान के तीन श्रद्धालु कैराना यमुना ब्रिज के पास यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबे, तलाश जारी
रविवार को अमावस्या के अवसर पर कैराना स्थित यमुना नदी में स्नान किया जा रहा है। इसी बीच राजस्थान निवासी महेश, बोधु व लोकेश यमुना नदी में स्नान के दौरान कुंड में समा गए। उन्हें डूबता देख अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया, जिस पर मामले की सूचना पुलिस व गोताखोरों को दी गई। इसके बाद गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है।