कैराना: तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 15 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण
शनिवार को कैराना तहसील में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। सीडीओ के समक्ष विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 15 शिकायती पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर तीन का निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया।