कैराना: एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने नगरपालिका कैराना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शनिवार को एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव कैराना नगरपालिका कार्यालय में औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने फाइलों का रखरखाव, कर वसूली आदि के बारे में जानकारी ली। यह भी देखा कि कहीं कोई बाहरी युवक तो कार्य नहीं कर रहा है। इसके अलावा सीमा विस्तार के बाद नगर में होने वाले विकास कार्य के बारे में भी जानकारी ली गई।