कैराना: नगर में कलस्यान चौपाल पर की गई प्रेसवार्ता, बोले- स्वाभिमान महापंचायत खाप की नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित
शनिवार को नगर में कलस्यान चौपाल पर 84 खाप के चौधरी रामपाल सिंह के पुत्र अनुज चौहान, भाजपा नेता अनिल चौहान और जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आगामी छह अगस्त को गांव डुंडूखेडा में स्वाभिमान महापंचायत होनी है, जिसे खाप से जोड़ा जा रहा है। जबकि खाप का कोई समर्थन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महापंचायत राजनीति से प्रेरित है।