कैराना: भूरा गांव में युवक के साथ रंजिशन मारपीट कर किया गया घायल, पुलिस जांच में जुटी
गांव भूरा निवासी शहजाद शनिवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ घायल अवस्था में स्थानीय कोतवाली में पहुंचा और पुलिस को शिकायत की। बताया है कि वह आधार कार्ड के कार्य के लिए जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ रंजिशन लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।