कैराना: यमुना ब्रिज पर कांवड़ ड्यूटी में तैनात फायर सर्विस विभाग के हेड कांस्टेबल की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
अमरोहा जिले में फायर सर्विस विभाग में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात वीर सिंह (55) की कांवड़ यात्रा में कैराना स्थित यमुना ब्रिज पर ड्यूटी लगाई गई थी। शनिवार को वीर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद अन्य फायर कर्मियों द्वारा उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।