पेण्ड्रा: जीपीएम जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे लोगों की विभिन्न मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने गंभीरता से सुना और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व से संबंधित आवेदनों मे तहसीलदारों को प्रकरण दर्ज करके कार्यवाई करने कहा।