मथुरा: वृन्दावन में रूट व्यवस्था के लिए दूसरे चरण में कल से शुरू होगा पंजीकरण, पहले चरण की ई-रिक्शाओं को मिलेगा रूट
वृन्दावन में प्रशासन द्वारा बनाए गए 8 रूट पर बहुत जल्द क्यूआर कोड लगे ई-रिक्शा चलाने की तैयारी जोरों पर है। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि पहले चरण में करीब 1200 ई-रिक्शा के पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। शनिवार से ऑनलाइन पंजीकरण पुनः शुरू की जाएगी, वही नवीन मंडी में ऑफलाइन प्रक्रिया रहेगी।