दातागंज: दातागंज सीएचसी का एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का गहनता से किया अवलोकन
गुरुवार शाम 3 बजे के लगभग दातागंज सीएचसी का एडी हेल्थ डॉ तेजपाल ने निरीक्षण किया है।, एडी हेल्थ ने सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देशित किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ रिदेश भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि एडी हेल्थ ने आज सीएचसी का गहनता से निरीक्षण किया है। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर निर्देशित भी किया है।