भोरे: लामीचौर पंचायत के मुखिया मोहन सिंह को जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति दिशा का सदस्य किया गया नियुक्त, मिल रही बधाई
भोरे प्रखंड के लामीचौर पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह को जिला विकास समन्वय एवं अणु श्रवण समिति दिशा का सदस्य नियुक्त किया गया है। मुखिया मोहन सिंह वर्तमान में जदयू के वरिष्ठ नेता है। इनकी नियुक्ति गोपालगंज के सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने की यह समिति जिला में विकास योजनाओ के कार्यों की निगरानी करेगी।