पूरनपुर: बंडा रोड जुगनू किराना स्टोर के पास छात्रा को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर खाई में पलटा, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले रामशरन पुत्र मेवाराम ने गुरुवार समय 11:00 बजे बताया। उनकी 14 वर्षीय पुत्री नैंसी देवी सुबह 7:45 पर साइकिल से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक राइस मिल का ज्वाइन्डर ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से छात्रा को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर खाई में पलट गया। घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।