सांगानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों के परिजनों से मिले
मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर करीब एक बजे अचानक जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (SMS) पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां ओपीडी ब्लॉक और वार्डों का दौरा कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और परिजनों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।