सरदारशहर: सरदारशहर में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया आरोप
सरदारशहर उप जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। चूरू के रायपुरिया निवासी मरीज को परिजन बीकानेर ले जा रहे थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर रास्ते में सरदारशहर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।