बटियागढ़: बटियागढ़ क्षेत्र मे अवैध पत्थर परिवहन पर वन विभाग की आज फिर कार्यवाही,बाड़ा नाला के पास 3 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े
बटियागढ़ क्षेत्र में वनभूमि से पत्थरो के अवैध परिवहन पर वन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी है, आज हटा वनपरिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी ने अमले के साथ केंथोरा वीट क्षेत्र के बाड़ा नाले के पास पत्थरो से भरे 3 ट्रेक्टर ट्राली पकड़े,सभी वनक्षेत्र से पत्थर परिवहन कर खिरिया बछिया की तरफ जा रहे थे,इंनके पास किसी प्रकार की कोई रॉयल्टी,दस्तावेज नही मिलने पर कार्यवाही की