बटियागढ़: चपनेर के जंगल में जंगली सूअर के हमले से चरवाहा हुआ घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर
बटियागढ़ की सीमा से लगे चपनेर गांव के जंगल मे बकरी चराने गए चरवाहे पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया,घायल चरवाहे ग्याप्रसाद को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,बताया जा रहा जंगल मे बकरी चराते समय सुअर ने अचानक हमला किया हमले में चरवाहे के पैर में गम्भीर जख्म हुए है