बटियागढ़: फतेहपुर बरोदा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक चालक,डायल 100 से सिविल अस्पताल हटा लाया गया
मगरोंन थाना क्षेत्र के फतेहपुर बरोदा मार्ग पर बाइक चालक एक युवक अनियंत्रित होकर गिर गया,हादसे की सूचना पर मगरोंन थाना डायल 100 पायलट माखन रजक और आरक्षक सन्दीप साहू मौके पर पँहुचे,घायल युवक भगवानदास पिता लल्लू अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी जामुन झिरिया बकस्वाहा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लेकर पँहुचे जंहा ड्यूटी डॉक्टरों ने घायल युवक का उपचार किया