यादव बन्धुओं ने किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, मात्र 21 सदस्यों को ही गर्भगृह में अनुमति पर जताई नाराजगी
Sadar, Varanasi | Jul 22, 2024 सावन के पहले सोमवार को सैकड़ों साल पुरानी परम्परा का निर्वाहन किया गया। केदार घाट से जल लेकर यादव बन्धुओं ने बाबा विश्वनाथ को जलाभिषेक किया। मंदिर में 21 यादव बन्धुओं को जलाभिषेक की अनुमति दी गई इसपर कुछ लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया। जलाभिषेक की यह परम्परा सन 1932 से चली आ रही हैं।