कैण्ट पुलिस ने शातिर वाहन चोर मोहम्मद अली को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Sadar, Varanasi | Jul 21, 2024 थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त मोहम्मद अली पुत्र स्व0 अल्लारखा पता बड़ालालपुर हरिजन बस्ती थाना शिवपुर वाराणसी व स्थायी पता नई बस्ती पाण्डेयपुर डीएम कम्पाउड़ कैण्टोमेंट के पीछे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।