अस्सी घाट पर नौका विहार करने के दौरान नौका से गंगा में गिरी महिला, NDRF एवं जल पुलिस तलाश में जुटी
Sadar, Varanasi | Jul 21, 2024 काशी भ्रमण करने के लिए आगरा शहर की कमला नगर की रहने वाली अर्चना गुप्ता (55 वर्ष) रविवार की रात में गंगा आरती देखने के बाद नौका विहार करते हुए अस्सी घाट के सामने पहुंची। अस्सी घाट के सामने पहुंचने पर नौका विहार के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण अर्चना गंगा नदी में गिर पड़ी। महिला के गंगा में गिरते ही उनके पति कृष्ण कुमार गुप्ता समेत अन्य लोगों में हड़कंप मच गया