वाराणसी में तालाब में नहाते समय डूबा युवक, मौतः सीढ़ी पर गिरने से सिर में लगी थी चोट
Sadar, Varanasi | Jul 21, 2024 वाराणसी के देऊरा गांव में तालाब में नहाने गए एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंद राजभर के रूप में हुई। घर वालों ने तालाब में युवक का उतराया शव देखा, तो जाल के सहारे निकाल कर घर ले गए। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।