बिलासपुर सदर: जिले में धुंध से बढ़ी ठंड, आग का सहारा लेकर लोगों को निकालना पड़ रहा दिन
बिलासपुर में धुंध का प्रकोप देखने को मिल रहा है तो वहीं धुंध से ठंड भी काफी बढ़ गई है और तापमान 4 से 5 डिग्री तक जा पहुंचा है। बिलासपुर में जगह-जगह आग जलाकर लोग ठंड से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों व दुकानदारों का कहना है कि 11 से 12 बजे तक धुंध का प्रकोप बिलासपुर में देखने को मिलता है उसके बाद हल्की-हल्की धूप खिलती है।