बिलासपुर सदर: डमली पंचायत में एडवेंचर गतिविधियां हुईं शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने डमली पंचायत क्षेत्र में साहसिक गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए कहा कि एडवेंचर टूरिज़्म मेला बिलासपुर नगर में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को नया मुकाम प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों को यहां वर्ष भर चलाया जाएगा और कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटक इस तरह की गतिविधियों से आकर्षित होंगे।