बिलासपुर सदर: बिलासपुर के सिनेमा कॉलोनी स्थित मंदिर को लेकर विवाद, पूर्व नप अध्यक्ष मनजीत कौर ने इस व्यक्ति को हटाने की मांग उठाई
बिलासपुर की सिनेमा कॉलोनी स्थित मंदिर में एक व्यक्ति को लेकर विवाद हुआ है। नगर परिषद बिलासपुर की पूर्व अध्यक्ष मनजीत कौर ने इस व्यक्ति पर मनमानी के आरोप लगाए हैं।उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई कोताही सामने न आए। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया गया है, ताकि उचित कार्रवाई हो सके।