बिजावर: केन-बेतवा परियोजना: विस्थापित गांवों में गहराया संकट, बिजली-पानी और रास्ते बंद होने से ग्रामीण परेशान
केन-बेतवा बांध परियोजना से प्रभावित ढौढन और पलकौहा गांवों में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। पलकौहा गांव की कई दिन पहले बिजली काट दी गई, जबकि ढौढन गांव के मुख्य मार्ग पर मलबा डालकर रास्ता बंद कर दिया गया है। भुसौर बैरियर से आवागमन भी रोके जाने का बुधवार की शाम 4 बजे आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।