ग्यारसपुर: पाइपलाइन कार्य से पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण और मवेशी परेशान
ग्यारसपुर के ग्राम मोहनपुर के लोधी मोहल्ले में पीएचई विभाग द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कार्य किए जाने के कारण पिछले एक महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी और संबंधित ठेकेदार उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।