पुरानी रंजिश में बिजली ठेकेदार की तलवार से काटकर निर्मम हत्या, आक्रोशित लोगों ने मेडिकल कॉलेज सड़क किया जाम
गोरखपुर।सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे बिजली विभाग के ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।ब्रह्मभोज में शामिल होने निकले थे शिवकुमार ग्रामीणों के अनुसार,अहिरौली गांव निवासी शिवकुमार त्रिपाठी बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे।शनिवार शाम वह गांव में आयोजित एक ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर गोली मार दी।गोली लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रविवार को मेडिकल कॉलेज स्थित पीएम हाउस के बाहर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन पर आरोपियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया -
Public maharajganj #NewsUpdate #gkpnews #everyone #ChakkaJam #CrimeNews #UPNews #fb #gorakhpur #Crime #murder #follower