निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा मंडी में बारिश से भीगा किसानों का अनाज, शेड में व्यापारियों का माल, सचिव की कुर्सी खाली
गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में बारिश से खुले में रखी किसानों की उपज भीग गई। यहां रोजाना 30 से 40 हजार बोरियों के बराबर कृषि जिंसों की आवक होती है। किसानों का आरोप है कि शेड में व्यापारियों का माल रखा है, जबकि उनकी उपज खुले में पड़ी है। नुकसान की आशंका के बीच किसान मंडी सचिव से मिलने पहुंचे, लेकिन उनकी कुर्सी खाली मिली।