सदर: रेलगांव कॉलोनी में स्काउट्स एंड गाइड्स ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
Sadar, Allahabad | Sep 27, 2026
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशानुसार मुख्यालय सहित सभी मंडलों और कारखानों में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा–2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में रेलगांव कॉलोनी, सूबेदारगंज में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।