भभुआ: परैया मोड़ के पास ई-रिक्शा पेड़ से टकराई, तीन घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 28, 2026 परैया मोड़ के पास ई रिक्शा पेड़ में अनियंत्रित होकर टकरा गई जिस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार 1 बजे की बताई जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गाव निवासी हृदय नारायण सिंह की 42 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी एवं 16 वर्षीय पुत्री रुचिका पटेल जबकि दुर्गावती थाना क्षेत्र के खमीदौरा गांव निवासी 55 वर्षीय श्री प्रसाद बिंद घायल बताया जाता है।