राजपुर: राजपुर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया पंचायत विकास दिवस, महिलाओं ने उठाई नशामुक्ति की मांग
Rajpur, Buxar | Jun 28, 2026 सरकार के निर्देश पर राजपुर प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखिया ने की और पदाधिकारी निरीक्षण करते रहे। राजपुर पंचायत भवन पहुंचे बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मंगरॉव पंचायत भवन पर मुखिया आनंद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों और जीविका दीदियों कई मांग रखी।