गुना नगर: शहर में विद्युत कंपनी का अलर्ट: 18 और 19 मई को आधे शहर की 30 कॉलोनियों में बिजली कटौती
गुना शहर में सोमवार मंगलवार 18 और 19 मई को आधे शहर में बिजली कटौती रहेगी। 17 मई को विद्युत कंपनी सहायक प्रबंधक ने बताया, 220 KV उपकेंद्र गुना पर स्थापित 33 KV हाफमेन बस को सिंगल ज़ेब्रा कंडक्टर से डबल ज़ेबरा कंडक्टर में परिवर्तित करने का काम होगा। साथ ही 33/11 KV सब स्टेशनों का मेंटेनेंस होगा। सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 तक कटौती होगी। समय घटाया बढ़ाया जा सकता ह