बेगूसराय: पिछले 24 घंटे में बेगुसराय पुलिस ने कुल 37 आरोपियों को किया गिरफ्तार, SP ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 37 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने कहा कि बेगूसराय पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वारंटी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.