रायबरेली: इटौरा बुजुर्ग ग्राम के पंचशील डिग्री कॉलेज के पास पिकअप व कार की टक्कर में एक बच्चे की हुई मौत व 7 लोग हुए घायल
जगतपुर थानाक्षेत्र के,इटौरा बुजुर्ग ग्राम के,पंचशील डिग्री कॉलेज के सामने,शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया,जिसमें पिकप और,कार की टक्कर में,कार में सवार एक बच्चे की मौत हो गई तो वहीं,7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको,इलाज के लिए,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज किया जा रहा है।डॉक्टर आजम के मुताबिक,सात घायलों में तीन की हालत गंभीर है।