डौण्डीलोहारा: आकाशीय बिजली गिरने से 8 मवेशियों की हुई मौत
बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में दर्दनाक हादसा घटित हुआ है। तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े मवेशियों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई ,बिजली गिरने से 8 मवेशियों ने तुरंत दम तोड़ दिया । जानकारी अनुसार पूरी घटना डौंडी थाना क्षेत्र के कुसुमटोला गांव और लिम्हाटोला गांव के बीच रेल्वेक्रासिंग के बाद सड़क के पास की है