बालाघाट: बालाघाट में सरकार बाबा ताजुद्दीन औलिया के 104वें उर्स पर मिलाद शरीफ और लंगर-ए-आम का आयोजन
शहंशाह-ए-नागपुर सरकार बाबा ताजुद्दीन औलिया के 104वें उर्स मुबारक के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित रजा नगर के जामेआ नूरिया मदरसे में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नात ख्वानी, दरूद ख्वानी, तकरीर और तबर्रुकात का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद श