भादरा: भादरा में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से किसान की हुई मौत, मर्ग दर्ज
भिरानी थाना क्षेत्र के जोगीवाला में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से किसान गौरीशंकर (38) की मौत हो गई। परिजनों ने ढीले लटक रहे विद्युत तारों को हादसे का कारण बताया। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।