देवबंद: देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी बुजुर्ग में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक कॉलोनी में बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना गुरुवार शुक्रवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए।