कटनी नगर: कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन, कलेक्टर आशीष तिवारी ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक जनसुनवाई का आयोजन किया गया था जहां अनुविभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्टर आशीष तिवारी ने स्वयं नागरिकों की समस्याएं सुनी करीब 144 से अधिक आवेदक जनसुनवाई में पहुंचे थे गंभीर मामलों में कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर समस्या का निराकरण करने निर्देशित किया।