पुपरी: पुपरी थाना की पुलिस मधुवनी चौक पर 90 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
पुपरी थाना की पुलिस मधुवनी चौक पर टैम्पू से शराब ले जा रहे तस्कर अगरोपट्टी निवासी महेश कुशवाहा को 90 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस बुधवार को 2 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।