बांका: बांका की बहू बनीं सीआरपीएफ में डिप्टी कमांडेंट, जिले में खुशी की लहर
Banka, Banka | Jul 1, 2026 बांका से इस वक्त एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है, जहां जिले की बहू ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बुधवार की सुबह 10:00 मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नोनीहारी गांव की बहू कुमारी रंजीता को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदोन्नति मिली है।