नौगावां सादात: गांव अकबरपुर पट्टी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की हालत गंभीर
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव पिला कपसुआ निवासी रविंद्र अपनी पत्नी पूनम के साथ छठलेट थाना क्षेत्र के गांव पैगंबरपुर में स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। वहां से वापस लौट कर अपने घर आ रहा था। मंगलवार को लगभग 11:00 के आसपास में जैसे ही वह अकबरपुर पट्टी गांव के पास पहुंचा तो तेज गति के साथ आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।