वारासिवनी: कोचेवाही में सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी में पौधों की देखभाल
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोचेवाही एवं राधा रानी ग्राम विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पीपल, आम, गुलमोहर और नीम सहित 21 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी हुई।