चान्दन: मुहर्रम को लेकर सूईया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।
Chanan, Banka | Jun 21, 2026 मुहर्रम को लेकर रविवार शाम करीब 5 बजे सूईया थाना में थानाध्यक्ष कन्हैया झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। मौके पर थाना क्षेत्र के दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान थानाध्यक्ष ने आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।