मा. मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित महोबा भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद महोबा में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु महोबा पुलिस पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है
🔸 पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह (@shashsinghips) के निर्देशन में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
🔸 सभी थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर व्यापक चेकिंग कर सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
🔸 संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर पुलिस गश्त की जा रही है।
👉 आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
#MahobaPolice #SecurityFirst #UPPolice
53 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 20, 2026